Posts

इंसान की अपनी कमाई हुई सबसे बड़ी दौलत

Image
व्यक्ति का अच्छा स्वभाव ही उसकी  खूबी है जो  सदा के लिये सभी का प्रिय बना देती है। कोई कितना भी किसी  से दूर रहे  पर उसके  स्वभाव के कारण  किसी न किसी पल यादों में आ ही जाता है ।  इसी लिए  कहा  जाता है कि स्वभाव ही इंसान की अपनी कमाई हुई सबसे बड़ी दौलत है।         वरना नोट बंदी तो कभी भी हो सकती है । 

ज़िन्दगी हर पल मौज़ है वरना समस्या तो सभी के साथ रोज है

Image
महाभारत में कर्ण ने श्री कृष्ण से पूछा "मेरी माँ ने मुझे जन्मते ही त्याग दिया, क्या ये मेरा अपराध था कि मेरा जन्म एक अवैध बच्चे के रूप में हुआ ? दोर्णाचार्य ने मुझे शिक्षा देने से मना कर दिया क्योंकि वो मुझे क्षत्रीय नही मानते थे, क्या ये मेरा कसूर था.. द्रौपदी के स्वयंवर में मुझे अपमानित किया गया, क्योंकि मुझे किसी राजघराने का कुलीन व्यक्ति नही समझा गया... श्री कृष्ण मंद मंद मुस्कुराते हुए बोले "कर्ण, मेरा जन्म जेल में हुआ था। मेरे पैदा होने से पहले मेरी मृत्यु मेरा इंतज़ार कर रही थी। जिस रात मेरा जन्म हुआ ...उसी रात मुझे मेरे माता-पिता से अलग होना पड़ा... मैने गायों को चराया और गोबर को उठाया। जब मैं चल भी नही पाता था.. तो मेरे ऊपर प्राणघातक हमले हुए। कोई सेना नही, कोई शिक्षा नही, कोई गुरुकुल नही, कोई महल नही, मेरे मामा ने मुझे अपना सबसे बड़ा शत्रु समझा। बड़े होने पर मुझे ऋषि सांदीपनि के आश्रम में जाने का अवसर मिला। मुझे बहुत से विवाह राजनैतिक कारणों से या उन स्त्रियों से करने पड़े ...जिन्हें मैंने राक्षसों से छुड़ाया था! जरासंध के प्रकोप के कारण मुझे अपने परिवार क...

जाने क्यों और कैसे ? प्रभु कहते है कि, मेरी कृपा सर्वोपरि है .....

Image
    एक व्यक्ति हमेशा ईश्वर के नाम का जाप किया करता था । धीरे धीरे वह काफी बुजुर्ग हो चला था इसीलिए एक कमरे मे ही पड़ा रहता था ।                        जब भी उसे शौच; स्नान आदि के लिये जाना होता था; वह अपने बेटो को आवाज लगाता था और बेटे ले जाते थे । धीरे धीरे कुछ दिन बाद बेटे कई बार आवाज लगाने के बाद भी कभी कभी आते और देर रात तो नहीं भी आते थे।इस दौरान वे कभी-कभी गंदे बिस्तर पर ही रात बिता दिया करते थे                       अब और ज्यादा बुढ़ापा होने के कारण उन्हें कम दिखाई देने लगा था एक दिन रात को निवृत्त होने के लिये जैसे ही उन्होंने आवाज लगायी, तुरन्त एक लड़का आता है और बडे ही कोमल स्पर्श के साथ उनको निवृत्त करवा कर बिस्तर पर लेटा जाता है । अब ये रोज का नियम हो गया ।                         एक रात उनको शक हो जाता है कि, पहले तो बेटों को रात में कई बार आवाज लगाने पर भी नह...

नरम दिल रखने का साहस ताकत है

Image
अगर आप  जीवन में परिवर्तन करना चाहते है तो किसी के बारे मे शिकायत किये बगैर एक दिन निकाल कर देखिये उससे होने वाले चमत्कार के बारे में स्वयं जान जायेंगे। इस कठोर दुनिया में नरम दिल रखना एक साहस का काम है , कमजोरी का  नहीं।  अपने आप पर भरोसा रखें। इस कठोर दुनिया में नरम दिल रखने का साहस ताकत है , कमजोरी नहीं।

सफलता पाने के कुछ मंत्र ......

Image
जीवन में सफलता धीरे धीरे  मिल रही है , इस बात से डरने की जरुरत  नहीं है क्योकि डरने की जरुरत तो उनको है जो भाग्य के इंतजार मे  अभी भी वही खड़े है। हर एक पल , हर एक क्षण का सही उपयोग करे।  सफलता पाने के कुछ मंत्र  ......  माला वाले नहीं अपनाने वाले १. आलोचन के  बजाय प्रोत्साहित करे। २. परखने के बजाय समझे। ३. प्रतीक्षा के बजाय  प्रारम्भ करें। जरूर आजमाए फायदा अवश्य मिलेगा।

लाइनें जिसमें छिपा जीवन का सार

Image
आज एक  कविता पर पढ़ी जिसकी लाइनें तो सिर्फ चार ही थी पर उसमे जीवन का सार छिपा हुआ था।  वो लाइनें इस प्रकार से थी  ..... चैन से जीने के लिए , चार रोटी और दो कपडे काफी है , पर , बेचैनी से जीने के लिए चार गाड़ी , दो बंगले और तीन फ्लेट भी कम है। आदमी सुनता है मनभर , सुनने के बाद प्रवचन देता है टन भर , पर खुद ग्रहण करता है कण भर। यही सत्य है पर इसे  कोई मानना नहीं चाहता।  ये जीवन तो उस बुलबुले  तरह है  कि हवा चली और बुलबुला फूटा। 

अनमोल जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाये

Image
हर इंसान किसी न किसी दुविधा में फंसा हुआ है।  किसी के पास कि इतना कुछ है जो  दिखा नहीं सकता और  किसी के पास इतना ही है जो किसी को बता नहीं सकता।  दोनों के दोनों दुविधा में अपना जीवन निकल देते है।  मनुष्य का जन्म जिस उद्देश्य के लिए हुआ होता है वह बिना किसी परिणाम के खत्म हो जाता है।  इसलिए इस अनमोल जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाये ताकि आपके जाने के बाद ये दुनिया आपके किये गए कार्य से आपको याद रखे।